महराजगंज की नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनता की समस्याएं सुनीं।
भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राजस्व, पुलिस, पेंशन, बिजली, जल निकासी और सड़क से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
.
|| Maharajganj News || Aapan Maharajganj || DM Maharajganj || Sp Maharajganj
.
#Maharajganj #Nautanwa #SampoornaSamadhanDiwas #DM #SP